शनिवार, 18 दिसंबर 2010

महाधिवेशन तय करेगा कांग्रेस का भविष्य

सोनिया का भाषण ही होगा राजनीतिक प्रस्ताव
ओ.पी. पाल
125वीं वर्षगांठ पर 83वें महाधिवेशन ऐसे समय हो रहा है जब कांग्रेस के सामने चौतरफा चुनौतियां ही हैं। खासकर भ्रष्टाचार और घोटाले के मुद्दे पर फजीहत झेल रही कांग्रेस पार्टी महाधिवेशन के जरिए नई रणनीतियों के सहारे उबरने का प्रयास कर रही है। इसी मकसद से कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी अपने अध्यक्षीय भाषण में नई रणनीतियों की घोषणा करके भ्रष्टाचार और घोटालों के चक्रव्यूह से पार्टी को निकलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को बुलंद करेंगी।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हो रहे कांग्रेस के महाधिवेशन की शुरूआत उन चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतियां बनाने से हुई जिसके कारण कांग्रेस विपक्षी दलों से चौतरफा घिरी हुई है। कांग्रेस के लिए जी का जंजाल बने भ्रष्टाचार और घोटाले से बाहर आने के लिए कांग्रेस की विषय समिति की शनिवार को संसदीय सौंध के सभागार में चली करीब छह घंटे की मैराथन बैठक में कांग्रेस दिग्गजों ने मंथन करने के बाद रविवार को कांग्रेस के खुले महाधिवेशन में रणनीतियों का खुलासा करने के लिए प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में चर्चा की। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का अध्यक्षीय भाषण ही राजनीतिक प्रस्ताव होगा, जिसमें निश्चित रूप से कांग्रेस 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के अलावा आदर्श सोसायटी और राष्ट्रमंडल खेलों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष को सीधे निशाने पर रखेंगी। कांग्रेस के इस महाधिवेशन में आने वाले करीब 15 हजार कांग्रेस प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार की गई रणनीतियों को लेकर जनता के बीच जाने का आव्हान भी कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी, ताकि आने वाले कुछ राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की बिहार जैसी फजीहत न हो सके। कांग्रेस पार्टी शनिवार को आरंभ हुए महाधिवेशन का पहला दिन रणनीतियां बनाने में निकल गया है, लेकिन सोमवार को महाधिवेशन ही वह दिन होगा जिसमें चुनौतियों से बाहर आने पर पार्टी आम कार्यकर्ता का मत हासिल करेगी यानि प्रस्तावों को पारित कराकर कांग्रेस में जान फूंकने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा राष्टÑीय राजधानी दिल्ली में हो रहे कांग्रेस के महाधिवेशन की शुरूआत उन चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतियां बनाने से हुई जिसके कारण कांग्रेस विपक्षी दलों से चौतरफा घिरी हुई है। कांग्रेस के लिए जी का जंजाल बने भ्रष्टाचार और घोटाले से बाहर आने के लिए कांग्रेस की विषय समिति की श्निवार को संसदीय सौंध के सभागार में चली करीब छह घंटे की मैराथन बैठक में कांग्रेस दिग्गजों ने मंथन करने के बाद रविवार को कांग्रेस के खुले महाधिवेशन में रणनीतियों का खुलासा करने के लिए प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में चर्चा की। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का अध्यक्षीय भाषण ही राजनीतिक प्रस्ताव होगा, जिसमें निश्चित रूप से कांग्रेस 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के अलावा आदर्श सोसायटी और राष्टÑमंडल खेलों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष को सीधे निशाने पर रखेंगी। कांग्रेस के इस महाधिवेशन में आने वाले करीब 15 हजार कांग्रेस प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार की गई रणनीतियों को लेकर जनता के बीच जाने का आव्हान भी कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी, ताकि आने वाले कुछ राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की बिहार जैसी फजीहत न हो सके। इस महाधिवेशन में पूरे देश से अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के करीब 1250, राज्य कांग्रेस कमेटियों के दस हजार तथ 1507 कार्यकर्ताओं और आमंत्रित सदस्यों समेत करीब 15 हजार प्रतिनिधि हिस्सेदार बनेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें