सोमवार, 25 अक्तूबर 2010

राष्ट्रमंडल:रेलवे के खिलाड़ियो की संख्या भारी

ओ.पी. पाल
भारतीय रेल जहां दुनिया में सबसे बड़ा नेटवर्क है, वहीं दिल्ली में तीन अक्टूबर से होने वाले 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी रेलवे के ही शामिल हो रहे हैं। रेलवे के इन खिलाड़ियों में ज्यादातर विश्व सितारे हैं जो विदेशों में अंतर्राष्ट्रिय स्तर की विभिन्न स्पर्धाओं में देश का नाम रोशन कर चुके हैँ। वहीं भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार का विजेताओं में भी रेलवे के खिलाड़ियों की संख्या भारी है।
देश में रेलवे हमेशा खेलों को प्रोत्साहन देने में अग्रणी रहा है जिसका नतीजा देश के सामने है। देश के खेल के क्षेत्र उच्च स्थान बनाए रखते हुए भारतीय रेलवे से 90 से अधिक खिलाड़ी 3 से 14 अक्तूबर तक दिल्ली में होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2010 में भाग लेंगे। भारतीय दल में रेलवे की टुकड़ी संभवत: देश में किसी एक संगठन से सबसे बड़ी टुकड़ी होगी। रेलवे के खिलाड़ी एशियाड, राष्ट्रमंडल खेल, ओलम्पिक जैसे ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं और राष्ट्र के लिए पदक जीत रहे हैं। भारतीय रेलवे को पूरी आशा है कि रेलवे के खिलाड़ी इन खेलों के महासंग्राम में उल्लेखनीय प्रदर्शन करेगे। मेलबोर्न आस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2006 में रेलवे के खिलाड़ियों ने अलग-अलग व्यक्तिगत खेल स्पधार्ओं में तीन स्वर्ण, दो रजत तथा एक कांस्य पदक जीते थे। स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में भी अधिकांश खिलाड़ी रेलवे की हैं। भारतीय रेलवे के खिलाड़ी 1966 से, वर्ष 1986 को छोड़कर सभी राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत तथा टीम वाले खेलों में लगातार पदक जीतते रहे हैं। हाल ही में रेलवे के कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार ने पिछले महीने मास्को में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। रेलवे के पास सोलह पद्मश्री, तीन राजीव गांधी खेल रत्न, पांच द्रोणाचार्य सम्मान, छह ध्यानचन्द सम्मान तथा 134 अर्जुन पुरस्कार हैं जो उसके खिलाड़ियों को प्रदान किए गए हैं। रेलवे के विभिन्न विधओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:-
एथेलीट: पुरुष वर्ग में एथलीटों में भाग लेने वाले भारतीय रेलवे के खिलाड़ियों में बी.जी. नागराज, रितेश आनन्द, वी.बी. बिनिएश, जितिन पॉल, बीबिन मैथ्यू, संदीप बाथम, पी. मुथुस्वामी, महा सिंह, रणजीत माहेश्वरी, अमरजीत सिंह, हरिशंकर रॉय, गजानन उपाध्याय, भारतिंदर सिंह, जोसेफ अब्राहम तथा अश्विनी हैँ, जबकि महिला एथलीटों में एस. गीता, प्रिया पी.के., अजीर्ना खातून, अश्विन ए.सी., सिनी जोश, प्रियंका पंवार, सुषमा देवी, जूमा खातून, ओ.पी. जैश, ललिता बब्बर, प्रींजा श्रीधरन, सुधा सिंह, प्रियंका सिंह पटेल, कृष्णा पूनिया, मनप्रीत कौर, पटवन्त कौर, सरस्वती, मंजू बाला, प्रजुशा एम.ए., रेश्मी बोस, सहाना कुमारी, जी.जी. प्रोमिला, सुष्मिता सिंह रॉय शामिल हैं।
तीरंदाजी: रेलवे के तीरंदाजी में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में डोला बनर्जी तथा सुश्री एल. बोम्बयला देवी।
गोताखोरी: रेलवे के खिलाड़ियों में गोताखोरी की टीम में टी.हरि प्रसाद, हिमांशु तिवारी, एस. रवि कुमार सिंह और सुश्री त्रऽतिका श्रीराम। तैराकी: रेलवे के सन्दीप सेजवाल, तरुण टोकस, प्रवीन टोकस, अर्जुन जे.पी तथा मर्यन चेन।
निशानेबाजी: सुमा शिरुर और अनीसा सैय्यद।
साइकिल दौड़: रेलवे से राष्ट्रमंडल खेलों में राजेन्द्र विश्नोई, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, अमृत सिंह, दयालाराम सरण, प्रिंस एच.एस. राकेश कुमार, सी. राजेश,सुश्री रेनुबाला देवी और सुश्री सुनीता देवी।
मुक्केबाजी: अमनदीप सिंह, मनोज कुमार, दिलबाग सिंह तथा परमजीत समोटा।
महिला हॉकी: रेलवे की दीपिका मूर्ति, जॉयदीप कौर, बिनीता टोपो, सुभद्रा प्रधान, अस्नुता लाकरा, किरनदीप कौर, सबा अंजुम, सुरिन्दर कौर, चांच देवी, जसजीत कौर, मुक्ता पी. बारला तथा दीपिका ठाकुर।
कुश्ती(पुरुष):सुशील कुमार, अनिल कुमार, राजेन्दर, रविन्दर, नर सिंह यादव, संजय कुमार, अनिल मान और धर्मेन्दर दलाल।
कुश्ती(महिला): ओंकार ओटारी, सुश्री स्वाति सिंह, सुश्री रेनु बाला और सुश्री सृष्टि।
जिमनास्टिक: आशीष तथा श्री पार्थ मंडल।
नेटबाल: सुश्री किरनजीत कौर नेट बाल में हिस्सा लेने वाली रेलवे की खिलाड़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें