रविवार, 31 अक्तूबर 2010

ओलंपिक से महंगे दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल

ओ.पी. पाल
भारत की मेजबानी में हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की दुनियाभर में तारीफ हुई, लेकिन तमाम परेशानियों और विवादों से घिरे दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल अभी तक के अंतर्राष्ट्रीय खेलों यहां तक कि ओलंपिक खेलों से भी महंगे साबित हुए हैँ।
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में आए खर्चे के सामने ओलंपिक खेलों के आयोजन भी फीके पड़ गये हैं। यदि वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों के आयोजन हेतु की गई तैयारियों के तहत एक दर्जन से अधिक भवनों, आठ अस्थाई खेल स्थलों और खेलगांव के निर्माण में 280 अरब रुपये के बराबर धनराशि खर्च हुई थी। इसके अंतर्गत ग्यारह स्टेडियमों का आधुनिकीकरण भी हुआ था। जहां तक सन 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों का सवाल है, तो 31 स्थलों के निर्माण के लिए लगभग 350 अरब रुपये के बराबर खर्च की योजना है और दिल्ली के राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए 700 अरब रुपए खर्च किए गए। इस धनराशि से खेलगांव, त्यागराज स्टेडियम और इंदिरा गांधी स्टेडियम जैसे स्थलों के निर्माण के अलावा एक नया एयरपोर्ट टर्मिनल भी बनाया गया। इसके अलावा दिल्ली में अनेक भवनों, सड़कों और फ्लाइओवरों का निर्माण भी इसमें शामिल है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम जैसे पुराने स्टेडियमों को भी नया रूप दिया गया। सिर्फ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आधुनिकीकरण में ही करीब दस अरब रुपए खर्च कर दिये गये। ये निर्माण खेल के बाद भी किसी हद तक काम आएंगे। लेकिन यह सभी जानते हैं कि इतनी लागत से दिल्ली या शायद दूसरे स्थानों में भी कहीं संगत ढंग से विकासोन्मुख निर्माण हो सकता था। वहीं इस तैयारी में हुए कथित घोटाले में लगभग 80 अरब रुपए की धांधली सामने आई है जिसकी जांच चल रही है। इसी जांच के तहत भारतीय एजेंसियों के साथ मिल काम करने वाली दुबई की कंपनी एमार प्रोपर्टीज पर राष्टÑमंडल खेलगांव के निर्माण में देरी और कमियों को लिए जुमार्ना लगाने का भी निर्णय लिया गया है जिसके लिए डीडीए जुमार्ना की राशि को तय किया रहा है। दिल्ली राष्टÑमंडल खेलों के लिए 63.5 हेक्टेयर में 23 करोड़ डॉलर की लागत से बनने वाले खेलगांव के लचर निर्माण और महीनों की देरी के लिए खूब आलोचना हुई। एमार और भारत के एमजीएफ डिवलेपर्स को कॉन्ट्रैक्ट देने वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की प्रवक्ता के मुताबिक दुबई की कंपनी पर जुमार्ना लगाया जाएगा, जिसका निर्धारण अभी किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें